पटना- बिहार में सरकारी काम में लापरवाही के आरोप में 15 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. इनमें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 9 अधिकारी, PHED के 4 अधिकारी और नगर विकास एवं ग्रामीण विकास विभाग के एक-एक अधिकारी शामिल हैं.
इन कर्मचारियों के खिलाफ राज्य स्तरीय ‘सहयोग’ जन शिकायत निवारण शिविर के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने को लेकर कार्रवाई की गई है.
मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, कार्रवाई की जद में सर्किल ऑफिसर, बीएलओ, इंजीनियर और अलग-अलग विभागों के कर्मचारी शामिल हैं. ये कर्मचारी राजस्व एवं भूमि सुधार, ग्रामीण विकास, नगर विकास एवं आवास और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से जुड़े हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इन अधिकारियों पर की गई कार्रवाई –
1. संतोष कुमार सुमन, अंचल अधिकारी, नवगछिया, भागलपुर, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
2. पंकज कुमार, अंचल अधिकारी, फारबिसगंज, अररिया, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
3. रमेश कुमार, अंचल अधिकारी, बोधगया, गया, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
4. रंजीत कुमार उपाध्याय, अंचल अधिकारी, मखदुमपुर, जहानाबाद, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
5. प्रियंका सिंह, अंचल अधिकारी, त्रिवेणीगंज, सुपौल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
6. वीणा वैशाली, कार्यपालक पदाधिकारी, निर्मली एवं सिमराही सुपौल नगर विकास एवं आवास विभाग
7. रोहित कुमार दुबे, सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, प्रमंडल- शेखपुरा
8. भोलानाथ, कनीय अभियंता, मुजफ्फरपुर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
9. श्याम बाबू राय, कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, प्रमंडल- मझौलिया पश्चिम चंपारण
10. पवन कुमार, कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, प्रमंडल- सुरसंड सीतामढ़ी
11. शुभम कुमार, राजस्व कर्मचारी, गोपालगंज, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
12. जयप्रकाश, अंचल अधिकारी, हवेली खरगपुर, मुंगेर, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
13. अर्चना कुमारी, अंचल अधिकारी, टेटिया बंबर, मुंगेर, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
14. रवि रंजन, प्रखंड विकास अधिकारी, आरा सदर, भोजपुर, ग्रामीण विकास विभाग
15. संजीव कुमार, अंचल अधिकारी, कोढ़ा कटिहार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग








