रांची- आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत और सीबीआई जांच की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा ने 18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल (रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और सिमडेगा) में बंद का ऐलान किया है।
इस घटना के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा करते हुए बीजेपी एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने कहा कि बीते 06 नवंबर को जिस तरह से यह घटना हुई उसके बाद भी सरकार सोई हुई है. भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी
सन्नी टोप्पो ने कहा कि हम निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरेंगे तथा जनता के बीच जाने का काम करेंगे. मौके पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि इस सरकार में जनजातीय पर लगातार हमले हो रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस समाज की जुझारू बेटी निशा भगत की जिस तरह से मौत हुई है और उसके बाद राज्य सरकार के द्वारा कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई है, यह बेहद ही चिंता का विषय है.
भाजपा नेत्री आरती कुजूर ने कहा कि इस सरकार में जनजाति महिलाओं पर लगातार हमले हो रहे हैं. निशा भगत एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ जुझारू महिला थीं जो जमीन दलालों के विरोध में आवाज उठाती रहती थीं.
इस वजह से कई लोगों की आंखों का कांटा वह बन गई थीं. ऐसे में वह आत्महत्या करने को कैसे विवश हुई और जिस तरह से उसने आरोप लगाए हैं आखिर कार्रवाई क्यों नहीं हुई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पिठोरिया थाना में उसके पिता के द्वारा कांड भी दर्ज किया गया है. इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए न्याय मार्च निकालेगी और 11 नवंबर को इसकी शुरुआत की जा रही है और यह तब तक चलता रहेगा जब तक कि उसे न्याय नहीं मिल जाता.
आंदोलन की मुख्य बातें इस प्रकार हैं-
• 10 नवंबर 2026: दक्षिणी छोटानागपुर के जिलों में मशाल जुलूस।
• 11 नवंबर 2026: आदिवासी महिलाओं द्वारा कैंडल मार्च।
• 17 नवंबर 2026: सभी मंडलों में मशाल जुलूस।
• 18 नवंबर 2026: दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में पूर्ण बंद।








