रांची- निशा भगत की मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव पुलिस महानिदेशक और रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से 7 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है.
आयोग ने स्वत संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से सूचना प्राप्त होने के 7 दिनों के अंदर अब तक की गई कार्यवाही से अवगत कराने को कहा है. इधर सीबीआई जांच की मांग को लेकर मंगलवार शाम भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला.
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के नजदीक से अलवर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकालकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और निशा भगत को न्याय देने की मांग की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
निशा भगत मौत मामले की सीबीआई जांच और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी सरकार पर दबाव बनाने में जुटी है.
इसी के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने 10 नवंबर को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार दक्षिणी छोटानागपुर के सभी जिलों में मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रकट किया और सरकार विरोधी नारे लगाए.
इसी मुद्दे पर चरणबद्ध आंदोलन के तहत भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने 18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर बंद बुलाया है. इससे पहले 17 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर के सभी 5 जिलों में मशाल जुलूस निकाला जायेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
11 नवंबर से भाजपा एसटी महिला मोर्चा के द्वारा न्याय मार्च निकाला जाएगा और इसके जरिए सभी मंडलों तक निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर भाजपा कार्यकर्ता उतरेंगे.








