कोडरमा- कोडरमा में एक गर्भवती महिला ने आत्महत्या कर ली है. मामला तिलैया थाना क्षेत्र के देवी मंडप रोड का है. मृतका की पहचान 24 वर्षीय शिवानी कुमारी के रूप में हुई है. मृतका देवी मंडप रोड स्थिति अपने पति सोनू कुमार के साथ किराए के मकान में रहती थी.
मिली जानकारी अनुसार, मृतका के पहले से दो बच्चे हैं. घटना वाले दिन किसी बात को लेकर मृतका की बहस उसकी अपनी बहन और पति से हो गयी थी. जिसके बाद मृतका और उसका पति अलग-अलग कमरों में सोने चले गए.
जानकारी के मुताबिक पति कमरे में सो रहा था. इसी दौरान शाम को शिवानी ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा हैं. पुलिस आत्महत्या के कारणों को जानने में जुटी हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








