डेस्क- राज ठाकरे के ‘मारो लेकिन वीडियो मत बनाओ’ वाले बयान पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे पर ‘सस्ती राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘अगर आपको अपनी ताकत पर भरोसा है, तो माहीम दरगाह के सामने जाओ और किसी हिंदी या उर्दू बोलने वाले को मार कर दिखाओ.’
निशिकांत दुबे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) और शिवसेना (उद्धव गुट) से कहा, ‘अगर आपके अंदर हिम्मत है और आप हिंदी बोलने वालों को मार सकते हो, तो जाकर उर्दू, तमिल और तेलुगू बोलने वालों को भी मारो. अगर खुद को इतना बड़ा ‘बॉस’ समझते हो, तो महाराष्ट्र से बाहर आओ, बिहार, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में आओ, ‘तुमको पटक पटक के मारेंगे.
बीजेपी सांसद ने यह भी कहा कि वे मराठी भाषा और महाराष्ट्र के लोगों का सम्मान करते हैं, जिन्होंने भारत की आजादी में बड़ा योगदान दिया है. लेकिन आगामी बीएमसी चुनाव को लेकर ठाकरे बंधु सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








