रांची- राजधानी रांची में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. हालात ये हैं कि कच्चे मकान अब बारिश नहीं झेल पा रहे हैं. इसी कड़ी में रांची के सोनाहातु प्रखंड के तेलवाडीह गांव में भारी बारिश की वजह से एक कच्चा मकान ढह गया.
इसकी वजह से मलबे में दबकर एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई. वहीं परिवार के तीन सदस्य घायल हैं. मृत बच्चे का नाम शिवा प्रमाणिक था. इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.
मृतक शिवा गांव के सुभाष प्रमाणिक का बेटा था. हादसे के समय पूरा परिवार घर में ही सो रहा था. मृतक की मां ने बताया कि रात 1 बजे के करीब यह हादसा हुआ. तब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे. उस वक्त भारी बारिश हो रही थी. इसी बीच उनका मकान ढह गया. परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब गये. शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे और सभी को बाहर निकाला.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








