डेस्क- RSS महासचिव दत्तात्रेय होसबाले के संविधान पर दिए बयान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को जवाब दिया। राहुल ने कहा कि RSS और BJP को संविधान नहीं, मनुस्मृति चाहिए। संविधान इन्हें चुभता है, क्योंकि वो समानता, धर्मनिरपेक्षता और न्याय की बात करता है।
दरअसल, होसबाले 26 जून को दिल्ली में हुए ‘आपातकाल के 50 साल’ कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा था, “मूल संविधान में सोशलिस्ट और सेक्युलर शब्द नहीं थे। इमरजेंसी के समय देश में संसद और न्यायपालिका दोनों काम नहीं कर रही थीं। इस दौरान इन दो शब्दों को जोड़ दिया गया। ये शब्द रहें या नहीं, इस पर बहस होनी चाहिए।”
राहुल गांधी ने होसबाले के इसी बयान पर जवाब दिया। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- भाजपा-RSS बहुजनों और गरीबों से उनके अधिकार छीनकर उन्हें दोबारा गुलाम बनाना चाहते हैं। संविधान जैसा ताकतवर हथियार उनसे छीनना इनका असली एजेंडा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








