पटना- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और राजद के बीच सीएम फेस को लेकर जारी तनातनी खत्म होता दिख रहा है. कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार ने एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव ही होंगे.
न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में कन्हैया कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव को महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का सबसे मजबूत दावेदार हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस विषय पर कोई भ्रम या विवाद नहीं है. जिस पार्टी के पास अधिक सीटें होंगी, उसी दल से स्वाभाविक रूप से सीएम बनेगा और हमारे गठबंधन में राजद सबसे बड़ी पार्टी है.
कन्हैया कुमार ने यह भी कहा कि महागठबंधन के भीतर सभी पार्टी समान रूप से महत्त्वपूर्ण हैं. कोई सीनियर या जूनियर नहीं है.चुनाव जीतने के लिए सभी का एक साथ आना, एक साथ दिखना महत्वपूर्ण है. उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे किसी गाड़ी के लिए ब्रेक, क्लच और मिरर सभी जरूरी होते हैं, वैसे ही चुनाव जीतने के लिए हर पार्टी की अहमियत है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कन्हैया कुमार ने कहा कि इस बार बिहार में बदलाव की हवा बह रही है. पिछले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन मामूली अंतर से सत्ता में आने से चूक गया था, लेकिन इस बार जनता बदलाव का मूड बना चुकी है.
कन्हैया ने कहा कि भाजपा बार-बार चेहरे की बात करके लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भटकाना चाहती है. बिहार में असली मुद्दे बेरोजगारी, पलायन, पेपर लीक, अपराध और सरकारी तंत्र की विफलताएं हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा ऑपरेशन सिंदूर जैसे मुद्दों को तूल नहीं दे रही क्योंकि उसे पता है कि बिहार के लोग सेना और राष्ट्रवाद जैसे विषयों पर राजनीति पसंद नहीं करते.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








