यूपी- लखनऊ से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां न्याय की उम्मीद में दर-दर भटक रही एक महिला ने आखिरकार आत्महत्या कर ली. कविता निषाद नाम नाम की महिला ने बुधवार को लक्ष्मण मेला मैदान के पास गोमती नदी में कूदकर जान दे दी.
बता दें कि कविता के पति महेश निषाद एक रिटायर्ड जज अनिल श्रीवास्तव के घर घरेलू कर्मचारी के रूप में काम करते थे. होली के बाद जज के घर से 6.5 लाख रुपये चोरी होने की घटना सामने आई, जिसमें महेश पर शक जताया गया.
महेश ने खुद को निर्दोष बताते हुए एक वीडियो और ऑडियो रिकॉर्ड किया और मानसिक दबाव में आकर आत्महत्या कर ली. महेश की मौत के बाद कविता लगातार न्याय की मांग कर रही थी. उसने जज की पत्नी को आखिरी मैसेज में लिखा था कि “पति की जान ले ली, अब हमारी भी ले लो.” लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस दुखद घटना में इस दंपत्ति के दो मासूम बच्चे शुभी और आर्यन अब पूरी तरह अनाथ हो गए हैं. लखनऊ पुलिस ने अब तक सिर्फ सामान्य एफआईआर दर्ज की है. न कोई गिरफ्तारी हुई है, न ही रिटायर्ड जज से पूछताछ. बहरहाल, इस मामले की पड़ताल कब और किस दिशा में जाएगी यह देखने वही बात होगी.








