रांची- पुलिस और वन विभाग की टीम पर मिर्च पाउडर से हमला करने वाला अपराधी देवशीष पॉल को गिरफ्तार कर लिया गया है. पॉल के घर से पुलिस और वन विभाग की टीम ने दो बंदरों को भी रेस्क्यू किया है. वन विभाग की टीम दोनों बंदरों को अपने साथ ले गई है. गिरफ्तार आरोपी धुर्वा क्वाटर नंबर 1442 में रहता है.
पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न मामलों में 14 केस दर्ज हैं. इसमें चार मामले में आरोपी वांटेड था. शनिवार को पुलिस और वन विभाग को यह सूचना मिली थी कि देवाशीष अपने घर के अंदर है, जिसके बाद सावधानी पूर्वक टीम ने छापेमारी की और वहां से देवाशीष को गिरफ्तार किया. साथ ही साथ दो बंदरों को भी रेस्क्यू कर लिया गया.
जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम को पता चला कि देवाशीष पॉल ने बिना विभाग की अनुमति के अपने घर में दो बंदरों को रखा है. विभाग और पुलिस की टीम 15 अप्रैल को बंदरों को रेस्क्यू करने के लिए देवाशीष पॉल के घर पहुंची थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस और विभाग की टीम ने घर का मेन गेट खुलवाने के लिए कई बार कोशिश की, लेकिन गेट नहीं खोला गया. मुख्य गेट खोलकर कोई अंदर नहीं आ सके, इसके लिए देवाशीष ने उसमें तार का जाल बिछाया और उसमें करंट दौड़ दिया था. हालांकि रेस्क्यू टीम ने लाठी डंडे से उस तार को हटाया और घर के अंदर घुस गई थी. लेकिन पॉल उस समय पुलिस पर हमला कर बंदरों को लेकर फरार हो गया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








