रांची- खराब मौसम में भी रांची के जोन्हा फॉल घूमने गए DPS के म्यूजिक टीचर माइकल घोष सेल्फी लेने के चक्कर में उफनती नदी में बह गए. घटना गुरुवार दोपहर की है लेकिन वे अब तक ट्रेसलेस हैं. उनकी खोजबीन एनडीआरएफ की टीम कर रही है।
जानकारी के अनुसार माइकल घोष रांची डीपीएस में म्यूजिक टीचर थे। वह अपने दो साथी शिक्षक पंकज श्रीवास्तव और ऋतिक सामंता के साथ जोन्हा फॉल घूमने गए थे। सभी सीढ़ी पर बैठकर खाना खा रहे थे।
खाना खाने के बाद माइकल घोष पानी के बीच विशालकाय पत्थर पर चले गए और अपने दोस्तों को फोटो खींचने के लिए कहा। इसी दौरान फिसलने की वजह से वह पानी की तेज बहाव में बह गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उनके साथी ने शोर मचाया। लेकिन तब तक माइकल घोष काफी दूर बह गए थे। वो धनबाद के रहने वाले है और वर्तमान में रांची के अलकापुरी में रहते थे।
इस घटना के बाद अनगड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी हीरालाल साह ने खोजबीन शुरू की और उसके बाद एनडीआरएफ टीम को सूचना दी गई।
जिसके बाद शुक्रवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम पहुंची है और माइकल घोष की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर म्यूजिक टीचर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








