मथुरा- उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मिट्टी खुदाई के दौरान हादसा हो गया. जिसमें अमरीश टीले पर बने 6 मकान जमींदोंज हो गए. मलबे में एक दर्जन लोगों के दबे होने की बात सामने आ रही है. खबर है कि 3 लोगों की मौत भी हो गई है. घटना थाना गोविंद नगर के कच्ची सड़क स्थित अमरीश टीले का मामला है.
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. सीओ सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट सहित कई इलाकों की फोर्स मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है. मलबे में से एक युवक को निकाल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है. वहीं एक घायल महिला को भी उसके परिजन बाइक से अस्पताल ले गए हैं.
बताया जा रहा है कि प्लॉटिंग के लिए जमीन को बुलडोजर के जरिए समतल कर रहे थे. इसी दौरान मकान भरभराकर गिर पड़े. सीएम योगी ने मथुरा हादसे का संज्ञान लिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सीएम योगी ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. साथ ही सीएम योगी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.








