बोकारो- झारखंड के बोकारो जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां तीन दिवसीय फुटबॉल मैच के दौरान एक 37 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स तबीयत खराब होने के बाद खेलते-खेलते अचानक जमीन पर लेट जाता है। आनन-फानन में शख्स को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के नई बस्ती मैदान की है और मृतक का नाम कजरा मुर्मु है। शख्स ने बजरंग क्लब की ओर से तीन दिवसीय डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मामले पर डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि ‘कुछ लोग मरीज को लेकर आए थे और जांच करने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी। उसे अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था।
डॉक्टर ने आगे बताया ‘बाहर से कोई चोट का निशान नहीं है जबकि अंदरुनी चोट का पता पोस्टमार्टम के जरिए लगेगा।’
बताया जा रहा है कि शख्स की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और मुआवजे की भी मांग की है। वहीं शोक में प्रतियोगिता को रद्द कर दिया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।








