पटना- बिहार में एक बार फिर से बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. पटना के एसएसपी अवकाश कुमार बदल दिए गए हैं. उनकी जगह कार्तिकेय शर्मा को एसएसपी बनाया गया है. वहीं स्वीटी सहरावत को पूर्णिया का एसपी बनाया गया है.
विश्वजीत दयाल को जमुई का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. अरविंद प्रताप सिंह को समस्तीपुर का एसपी बनाया गया है. सरथ आर एस को सुपौल का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. विनीत कुमार को जहानाबाद का एसपी बनाया गया है.
पटना के एसएसपी अवकाश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र बल एक का कमांडेंट बनाया गया है. कार्तिकेय के शर्मा 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. समस्तीपुर के वर्तमान पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा को पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा का कमान दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
परिचय कुमार को नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी का कमान सौंपा गया है. दीक्षा जो कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर पटना थी उन्हें नगर पुलिस अधीक्षक मध्य का कमान सौंपा गया है. वहीं भानु प्रताप सिंह जो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर थे, उन्हें नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पटना बनाया गया है.








