चाईबासा- पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट किया है. इस धमाके में सीआरपीएफ का एक जवान जख्मी हुआ. जिसे पड़ोसी राज्य ओडिशा के राउरकेला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है. जहां इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया.
यह घटना सुबह 6.30 बजे की है. इसको लेकर पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जानकारी देते हुए बताया गया कि नक्सलियों के खिलाफ सारंडा के बीहड़ जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है.
इस अभियान के तहत पुलिस जवानों को कई सफलताएं भी मिल रही हैं. इसी क्रम में आज सुबह झारखंड एवं ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र ओडिशा राज्य के राउरकेला जिला के के बोलांग थानान्तर्गत में अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान नक्सलियों के द्वारा पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए एक आईईडी को ब्लास्ट कर दिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








