डेस्क- अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अब तक 265 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था।
विमान जिस बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा, वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं हुआ है कि हॉस्टल में कितनी मौतें हुई हैं। 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी के मारे जाने की खबर आ रही है।
जिस बीजे मेडिकल कॉलेज के मेस पर प्लेन गिरा, उसके कुक ठाकुर रवि ने बताया कि हादसे में उनकी मां और दो साल की बेटी लापता है। वे अपनी मां और पत्नी के साथ इस मेस में खाना बनाते थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट लिए जा रहे हैं। प्लेन क्रैश साइट पर NSG की टीम जांच के लिए पहुंच गई है। अहमदाबाद पुलिस स्निफर डॉग लेकर क्रैश साइट पर पहुंची है, ताकि मलबे में दबे किसी और जीवित व्यक्ति की तलाश की जा सके।
एअर इंडिया ने अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक एयरपोर्ट पर मृतकों के परिजन की मदद के लिए हेल्प सेंटर खोला है। भारत के लिए 1800 5691 444 और भारत के बाहर से 8062779200 पर संपर्क कर सकते हैं।
अहमदाबाद सिविल अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में कल से ही 70 से 80 डॉक्टरों की टीम तैनात है। अब तक पहचाने गए पांच शवों को सम्मान के साथ उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इनमें राजस्थान के 2, भावनगर के 2 और मध्य प्रदेश का 1 शव शामिल है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








