डेस्क- अहमदाबाद विमान हादसे में टाटा ग्रुप ने हताहतों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा देने और घायलों के इलाज का खर्च उठाने की घोषणा की है. साथ ही, बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल का पुनर्निर्माण भी करेगा. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होने की बात कही है.
चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, ”एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं. इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो घायल हुए हैं.
टाटा ग्रुप की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में चंद्रशेखरन ने कहा है, ”टाटा ग्रुप इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों को 1 करोड़ की सहायता राशि देगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हम घायलों के चिकित्सा व्यय को भी वहन करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सभी आवश्यक देखभाल और सहायता मिले. इसके अलावा, हम बीजे मेडिकल के हॉस्टल के निर्माण में सहायता प्रदान करेंगे. हम इस अकल्पनीय समय में प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ खड़े हैं.
इस हादसे के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. सभी फ्लाइट्स को स्थगित कर यात्रियों से संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करने की अपील की गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








