पटना- बिहार के सीतामढ़ी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है. वहीं चार लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि सभी शादी समारोह से लौट रहे थे. मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
जानकारी अनुसार, रविवार अहले सुबह तकरीबन 4 बजे रामपुर हरि थाना क्षेत्र के रामपुर हरि पेट्रोल पंप के पास बड़ा हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि एक स्कॉर्पियो सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर जा रही थी. इसी दौरान मुजफ्फरपुर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई.
इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई. हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. यही नहीं ट्रक का चक्का भी निकल गया. घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मृतकों की पहचान 22 वर्षीय राजू कुमार (पिता उमेश मंडल), 48 वर्षीय पार्वती देवी (पति उमेश मंडल) और सरोज कुमार के रूप में हुई है. वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में चल रहा है.








