हजारीबाग- हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र के शिवपुरी में एक 25 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली है. युवक का नाम सौरभ सिन्हा है. मृतक के परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है.
परिजनों द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक सौरभ सिन्हा कपड़े की दुकान में काम करता था. 1.40 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर दुकानदार ने उसके खिलाफ बड़ा बाजार थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था. मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस टॉर्चर के कारण सौरभ ने आत्महत्या कर ली.
इस घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है. आरोपित पुलिस और दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा है कि किसी पर कोई दबाव नहीं था. पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








