झारखंड- पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट हुआ है. इसमें सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं. घायलों में एक सब इंस्पेक्टर और एक अन्य जवान शामिल हैं. इनमें एक की हालत गंभीर है. बेहतर इलाज के लिए घायलों को हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया है.
जानकारी अनुसार, सारंडा जंगल में शनिवार को सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी दौरान दोपहर करीब ढाई से 02.45 बजे आईईडी ब्लास्ट की घटना हुई.
आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ 193 BN के एसआई सुनील कुमार मंडल एवं पार्थ प्रतिम डे जख्मी हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








