सिवान- बिहार के सिवान में एक बैग व्यवसायी को निशाना बनाया गया है. अपराधियों ने व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी है. मामला महादेवा थाना क्षेत्र का है.
घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि शव महादेव थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता हाईवे के पास पड़ी थी. शव देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. भीड़ में से ही किसी ने जिले के सहायक सराय थाना क्षेत्र के दरोगा को हाता के गांव के पास सटे हाइवे पर देर रात शव पड़े होने की सूचना दी थी.
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कर इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के खानपुर अजमत गांव के रहने वाले संजय शाह के रूप में हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मृतक के भाई ने बताया कि संजय शाह सुबह से घर से बाहर थे और शाम को उन्हें फोन करके कुछ लोगों ने बुलाया। जब परिवार ने संजय को फोन किया, तो किसी ने बताया कि उन्हें गोली मार दी गई है।
भाई ने कहा, “हम समझ नहीं पा रहे कि आखिर किसने उनकी हत्या की। उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। वह सीवान शहर के बड़हरिया में बैग की दुकान चलाते थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








