पटना- बिहार में बीते पांच दिनों में 7 बार पुलिस टीम को निशाना बनाया गया है. इन हमलों में 2 एएसआई की मौत हो गई और पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. जिसे लेकर विधानसभा में विपक्ष ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है.
पुलिस टीम पर एक के बाद एक हो रहे हमलों की शुरुआत अररिया से हुई. इसके बाद मुंगेर, समस्तीपुर, भागलपुर, पटना के मनेर, नवादा और जहानाबाद में लोगों ने पुलिस को निशाना बनाया.
1. 12 मार्च को अररिया में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर असामाजित तत्वों ने हमला कर दिया. इसी दौरान ASI राजीव रंजन गिर गए. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई. पुलिस टीम पर हमले के आरोपी लोग पुलिस की पकड़ से आरोपी को छुड़ा ले गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
2. 14 मार्च, शुक्रवार को मुंगेर में विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में ASI संतोष कुमार की मौत हो गई. ASI संतोष शुक्रवार रात शराब पीकर हंगामे की सूचना पर अपनी टीम के साथ ITC नंदलालपुर गांव गए थे. उनके सिर पर लोहे की रॉड से कई बार किए गए. जिसमे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
3. 14 मार्च को देर शाम होली के दिन हनुमान नगर स्थित एक दुकानदार के साथ उधारी को लेकर कुछ व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया. सूचना पर रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कर लौट रही थी, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया.
4. 15 मार्च, शनिवार को भागलपुर में पुलिस टीम ने हमला कर दिया, जिसमें 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे कासड़ी गांव में झगड़ा सुलझाने के लिए गई पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया. जिससे पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में कहलगांव में अंतीचक थाना के सब इंस्पेक्टर सहित 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
5. 16 मार्च को पटना के मनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत होली के दिन कुछ शराबियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया और एक सब इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ दी. हमले में एक सिपाही भी घायल हो गया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके कई खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया.
6. 16 मार्च को ही नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के तुलसी बिगहा गांव में रहने वाली एक महिला शनिवार की रात अपने पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी. इसके बाद पुलिस ने उसकी शिकायत ली और उसे ससुराल भेज दिया था. शिकायत मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर गए थे.
इसी दौरान पीड़ित महिला के पति के उकसाने पर डीजे बजाकर होली गा रहे ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया.पुलिस ने इसका विरोध किया तो गांव के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया. इस हमले में दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.
7. 16 मार्च को जहानाबाद में होली के दूसरे दिन सदर थाना क्षेत्र के पास नया टोला मोहल्ले में मटका फोड़ने को लेकर हुए विवाद और पथराव में एक पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए.








