गुमला- गुमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर क्यूआरटी द्वारा छापेमारी करते हुए कामडारा थाना क्षेत्र के मुरूमकेला तेतर टोली के पास से बाइक पर सवार पीएलएफआइ के केंद्रीय कमेटी के सदस्य जरिया जमाकेल निवासी दुर्गा सिंह उर्फ पंजरी सिंह को गिरफ्तार किया.
इस कार्रवाई में एरिया कमांडर बकसपुर लापा खूंटी निवासी कालेश्वर हजाम उर्फ टेम्पू हजाम के अलावा हेंनदेबिल ओरमांझी निवासी रामकुमार सिंह को पुलिस ने दबोचा है. दुर्गा के ऊपर राज्य सरकार ने दो लाख का इनाम रखा था जिसे बढ़ाकर 10 लाख करने का प्रस्ताव भी दिया गया था.
इसको लेकर गुमला एसपी शंभू कुमार सिंह ने कार्यालय परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों नक्सलियों के पास से पुलिस ने एक राइफल, एक देसी रिवॉल्वर, 8 जिंदा गोली, पीएलएफआई पर्चा, मोबाइल व बाइक जब्त किया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एसपी ने बताया कि दुर्गा वर्तमान में संगठन सुप्रीमो दिनेश गोप के जेल जाने के बाद पूरे संगठन का नेतृत्व कर रहा था. दुर्गा सिंह के खिलाफ गुमला सहित अन्य जिलों में लगभग 18 मामले दर्ज हैं. गुमला पुलिस द्वारा जिला में उग्रवाद और अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है.
विगत 1 वर्ष में गुमला पुलिस एवं नक्सलियों के बीच दो मुठभेड़ हो चुकी है. पुलिस द्वारा 19 लाख के इनामी माओवादी नक्सलियों की गिरफ्तारी की गई. साथ ही भारी मात्रा में गोली व हथियार की भी बरामद अब तक हो चुकी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








