दिल्ली- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। दिल्ली की एक अदालत ने आज केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। केजरीवाल के खिलाफ यह आदेश ऐसे समय पर आया है जब वह पहले ही कई कानूनी मुश्किलों में घिरे हुए हैं.
दरअसल, कोर्ट ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने के आरोप में केजरीवाल और अन्य के खिलाफ केस दर्ज करने को कहा है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से 18 मार्च तक रिपोर्ट भी मांगी है।
जिस मामले में कोर्ट ने केजरीवाल और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं, वह 2019 का मामला है। उस समय अरविंद केजरीवाल, मटियाला के तत्कालीन विधायक गुलाब सिंह और द्वारका की पार्षद नीतिका शर्मा के खिलाफ एक बड़ी होर्डिंग लगाने को लेकर शिकायत की गई थी, जिसे राउज एवेन्यू कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शिकायत में इन सबके खिलाफ FIR की मांग की गई थी। इस मामले में सुनवाई करते हुए आज कोर्ट ने केजरीवाल और अन्य के खिलाफ सार्वजनिक धन के दुरुपयोग के आरोपों में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने पुलिस को 18 मार्च तक कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








