रांची- एके 47 जैसे अत्याधुनिक हथियारों के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहने वालअ अपराधी अमन साहू मारा गया. झारखंड एटीएस की टीम ने पलामू में एनकाउंटर के दौरान अमन साव को मार गिराया.
सोमवार की शाम रायपुर जेल से अमन साहू रांची के लिये चला था. मंगलवार के तकरीबन सुबह 9.30 बजे एटीएस की टीम पर अमन के गुर्गों ने हमला किया ताकि वे अमन को रिहा करवा सके. इसके लिए बकायदा अमन के गुर्गों ने पुलिस के वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और बम फेंके. दो मिनट के भीतर ही अमन ने इंसास राइफल लेकर एक जवान को गोली मार दी और जंगल की तरफ भागने लगा.
इस बीच एटीएस की टीम ने अमन को चेतावनी देते हुए रुकने को कहा लेकिन वह नहीं रुका. इसके बाद जवाबी कार्रवाई हुई और अमन वहीं पर ढेर हो गया. मात्र 5 मिनट 15 सेकंड में अमन के आतंक का खेल हमेशा के लिए खत्म हो गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पलामू पुलिस के द्वारा यह बताया गया है कि आतंकवाद निरोधी दस्ता झारखंड, रांची के द्वारा सेंट्रल जेल रायपुर से अभियुक्त कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू (पिता निरंजन साहू) को एनआईए (NIA) कोर्ट रांची में प्रस्तुत करते हुए सेंट्रल जेल होटवार, रांची में शिफ्ट करने के लिए ले जाया जा रहा था. छत्तीसगढ़ के रायपुर के एक कारोबारी के यहां फायरिंग मामले में अमन साहू रिमांड पर गया था.








