रांची- एक साथ कई त्योहार आने वाले हैं, लिहाजा पुलिस ने सुरक्षा की खास तैयारियां शुरू कर दी है. होली, ईद और रामनवमी को लेकर बिहार बॉर्डर से सटे हुए इलाकों पर खास निगरानी रखी जा रही है. सभी थाना को शांति समिति की बैठक करने और कई बिंदुओं पर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं.
बिहार से सटे हुए बॉर्डर पर शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. जबकि कई इलाकों में अतिरिक्त बल की तैनाती की जा रही है. वैसे लोग जो पर्व त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था में खलल डाल सकते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पलामू एवं बिहार के औरंगाबाद जिला प्रशासन के बीच बैठक भी हो चुकी हैं. कई बिंदुओं पर कार्रवाई की सहमति बनी है. पलामू का एक बड़ा हिस्सा बिहार के औरंगाबाद से सटा हुआ है. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी थाना प्रभारी के साथ बैठक की है और कई बिंदुओं पर निर्देश दिए है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए है. हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ 126 बीएनएस की कार्रवाई करने को कहा गया है.
अवैध हथियार के खिलाफ छापेमारी करने को कहा गया है. साथ ही कई स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है. उन्होंने बताया कि कई इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की भी योजना है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








