रांची- मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों को बकाया किस्त देने की तैयारी पूरी कर ली गई है. जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के स्तर से लाभुकों की लिस्ट नोडल बैंक को मुहैया करा दी गई है. विभाग से जिला कोषांग के खातों में पैसे भी आ चुके हैं.
विभाग से हरी झंडी मिलते ही जनवरी, फरवरी और मार्च के 7,500 रु. लाभुकों के खाते में जाने लगेंगे. आज शाम से ही लाभुकों के खाते में पैसे पहुंचने लगेंगे. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक किस्त को अलग-अलग फेज में जारी करने की तैयारी की गई थी.
लेकिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, बाहा पर्व और होली को देखते हुए एक साथ जनवरी, फरवरी और मार्च माह की किस्त जारी करने का फैसला हुआ है. स्क्रूटनी के बाद लाभुकों की अनुमानित संख्या के हिसाब से जिला कोषांग को राशि भी भेजी जा चुकी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस योजना की पात्रता नहीं रखने के बावजूद लाभ उठाने वाले लाभुकों को बड़ा झटका लगने वाला है. 6 जनवरी को दिसंबर माह की 2,500 रु. की बढ़ी हुई किस्त 56 लाख 61 हजार 791 लाभुकों को दी गई थी. लेकिन बड़ी संख्या में अपात्र लाभुकों की बात सामने आने पर भौतिक सत्यापन शुरु हो गया है.
सत्यापन के बाद 43,85,357 लाभुकों को योग्य पाया गया है. शेष 12,76,434 लाभुकों को होल्ड पर रखा गया है. खास बात है कि 43,85,375 पात्र लाभुकों में से 37,55,233 लाभुकों का बैंक खाता आधार से लिंक्ड है.
सूत्रों के मुताबिक 37,55,233 लाभुकों के खाते में किस्त की राशि का ट्रांसफर होना तय है. इसमें वैसे लाभुकों के नाम जुड़ने की संभवना है जिन्होंने पहली बार अप्लाई की है या फिर बैंक खाते को आधार से लिंक्ड करवाया है. इसबार PFMS यानी पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम से लाभुकों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








