बिहार- स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने शुक्रवार को अहले सुबह नालंदा जिला के परिवहन अधिकारी अनिल कुमार दास के मकान पर छापेमारी की. जानकारी के अनुसार, विजिलेंस टीम की यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले से जुड़ी बताई जा रही है.
बता दें, अनिल कुमार दास मूल रूप से जमुई जिले के रहने वाले हैं. नालंदा डीटीओ पद संभालने से पहले अनिल कुमार दास मुजफ्फरपुर में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के रूप में कार्यरत रहे हैं. विजिलेंस टीम की कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है, और मामले की जांच जारी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम को सोने और हीरे के कई आभूषण बरामद हुए हैं. इसके अलावा पैतृक गांव जमुई में प्लॉट पर अपार्टमेंट निर्माण, पटना में प्लॉट और फ्लैट सहित कई दस्तावेज बरामद मिले हैं. इसकी जांच की जा रही है. विजिलेंस टीम के अलावा बिहार थाना की पुलिस भी मौके पर मौजूद है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
फिलहाल डीटीओ अनिल कुमार दास के घर पर छापामारी जारी है. इस वजह से मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है. विजिलेंस टीम के अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं.








