रांची- चाईबासा जिले में एक बार फिर से आईईडी ब्लास्ट हुआ है. जराइकेला थाना क्षेत्र के बलीबा में हुए ब्लास्ट में कुछ जवानों के घायल होने की सूचना है. खबर है कि सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट साईं भी घायल हुए हैं.
मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ 197 बटालियन कोबरा जवानों के साथ साथ बम निरोधक स्क्वाड को लेकर चाईबासा के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के बलिबा के जंगल में आईईडी क्लीन करने के लिए निकले थे.
सूचना मिली थी कि इस इलाके में नक्सलियों के द्वारा बड़े पैमाने पर आईईडी जमीन के नीचे लगा कर रखा गया, सूचना पर लगातार कार्रवाई कर आईईडी को जमीन से निकाल कर नष्ट करते हुए अभियान चलाया जा रहा है. बुधवार को भी यह काम जारी था, तभी एक आईईडी में ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट में सीआरपीएफ 197 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट साई के साथ साथ अन्य दो सीआरपीएफ जवान भी घायल हुए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








