चतरा- ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिमरिया एसडीओ कार्यालय के गोपनीय शाखा में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर आफताब अंसारी को 10 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपी सिमरिया के पुंडरा गांव का रहने वाला है. वह लंबे समय से सिमरिया एसडीओ कार्यालय के गोपनीय शाखा में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत था. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को हजारीबाग ले गई, जहां उससे और पूछताछ की जाएगी.
शिला गांव निवासी अनिल कुमार का डीसीएलआर कार्यालय में एक भूमि विवाद का मामला लंबित था. इस केस का फैसला अनिल कुमार के पक्ष में कराने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर ने 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घूस की पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपए की डील तय हुई थी. लेकिन अनिल कुमार ने इसकी शिकायत ACB से कर दी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने तुरंत जांच शुरू की और जाल बिछाकर ऑपरेटर को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई.
मंगलवार को अनिल कुमार पहले से तय रकम 10 हजार रुपए लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर के पास पहुंचे. जैसे ही उन्होंने रुपए लिए, वहां पहले से तैनात एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया.
गिरफ्तारी के दौरान कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया. इस कार्रवाई को देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ जुट गई. पूछताछ में आरोपी ने पहले तो खुद को निर्दोष बताने की कोशिश की, लेकिन जब एसीबी टीम ने ठोस सबूत दिखाए, तो वह चुप हो गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








