पटना- चिराग पासवान ने शनिवार को दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए की जीत के बाद JDU के अध्यक्ष नीतीश कुमार ही एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे.
पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की संभावना पर कहा कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला होना चाहिए. साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राजनीति में ज़िम्मेदारी से बोलें और अनावश्यक बयानबाजी से बचना चाहिए.
उन्होंने कहा, ‘यदि निशांत राजनीति में आते हैं, तो मैं इसका स्वागत करूंगा, लेकिन तेजस्वी यादव को यह समझना चाहिए कि विपक्ष के नेता के तौर पर उन्हें जिम्मेदारी से बयान देना चाहिए. अगर उन्हें किसी साजिश की जानकारी है, तो वो सार्वजनिक आरोप लगाने के बजाय सीधे नीतीश कुमार से मिलकर बात करें.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि एनडीए उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने और जीतने के लिए तैयार है. उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे.








