पटना- पूर्णिया के रुपौली से निर्दलीय विधायक शंकर सिंह के आवास पर अपराधियों ने हमला किया है. वहीं उनके गेट पर लगे नेम प्लेट को पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा है. विधायक ने सचिवालय थाना में मामला दर्ज कराया है.
बताया जा रहा है कि पूर्णिया के रुपौली विधानसभा से निर्दलीय विधायक शंकर सिंह के आवास पर गुरुवार को बीती रात लगभग 12 बजे रात को अज्ञात अपराधियों ने हमला किया. अपराधियों ने उनके घर के गेट पर तोड़फोड़ की और उनके आवास में लगे नेम प्लेट को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. हमले के वक्त विधायक आवास पर मौजूद नहीं थे.
विधायक शंकर सिंह ने इस घटना की लिखित शिकायत सचिवालय थाने में दर्ज करवाई है. शिकायत के बाद सचिवालय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
विधायक शंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि “थाने में आवेदन दिए हैं. बीमा भारती और गोपाल मंडल के नाम से मामला दर्ज कराया है. इन्हीं दोनों की साजिश है. दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है. सचिवालय थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि विधायक के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.








