पटना- बिहार के चर्चित पूर्व IPS अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे ने शुक्रवार को अपनी नई पारी का ऐलान किया। पटना में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वे सिर्फ बिहार की बेहतरी के लिए काम करेंगे। उनका मकसद बिहार की दिशा और दशा को बदलना है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कनेक्ट विद शिवदीप ऐप लॉन्च किया। पूर्व IPS के मुताबिक, ये ऐप आज से प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगी। शिवदीप लांड ने कहा, ‘मेरे पास बहुत ऑप्शन थे। CBI में जा सकता था, लेकिन मेरा मन बेचैन था। मेरा जन्म महाराष्ट्र में हुआ, लेकिन आइडेंटिटी बिहार ने दी। मेरी कर्म भूमि बिहार रही है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, ‘जब मैंने अपनी मां से पूछा कि मैं बिहार के युवाओं के लिए कुछ करना चाहता हूं। मां ने मेरा समर्थन किया। पत्नी ने भी मेरा समर्थन किया। दोनों की सहमति के बाद मैंने रिजाइन किया।’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पूर्व IPS ने कहा कि मुझे रोज हजारों मैसेज आते हैं। लोग कहते हैं सर, मुझे आपसे मिलना है। आप से अपना दुख दर्द बताना है। इसके बाद मुझे लगा मुझे उनके बीच जाना है। मैं युवाओं से मिलूंगा। मैंने खाकी छोड़ी है। लेकिन मेरे अंदर भी खाकी बसा हुआ है, मेरे ऊपर यूनिफॉर्म नहीं है।
उन्होंने कहा कि बिहार के युवा देश के हर क्षेत्र में आगे बढकर काम कर रहे हैं। बिहार के युवा उनसे उम्मीद रखते हैं, इसलिए वे बिहार के युवाओं से मिलने के लिए उनके बीच जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हम पहले फिट होंगे तभी सबको फिट रख सकते हैं। फिजिकल, मेंटल दोनों तरह से फिट रहना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि जब पटना से उनका तबादला हुआ था उस समय पटना के युवा उनके लिए रोये थे. इसलिए अब उनके आंसू का कर्ज चुकायेंगे. उन्होंने कहा कि जिस माटी ने मुझे पहचान दी उसके साथ मैं गद्दारी नहीं कर सकता। इसलिए युवाओं के साथ मिलकर बिहार के लिए काम करना है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शिवदीप ने कहा, मेरे कर्मभूमि की शुरुआत मुंगेर से हुई थी। इसलिए 4 मार्च को वही से आगे की शुरुआत करूंगा। मैं उसी दिन से मुंगेर से तमाम युवाओं से मिलना शुरू करूंगा। मैंने अपने नौकरी में हमेशा इंसानियत को देखा। धर्म जाति यह कभी मेरे लिए मैटर नहीं किया।
पूर्व आईपीएस ने कहा, मैं जब नौकरी में था तो सीधा लोगों की कंप्लेंट सुनता था। मैं किसी मिडिएटर के जरिए कंप्लेंट नहीं सुना करता था। कनेक्ट विद शिवदीप ऐप आज लॉन्च किया गया। यह ऐप आज से प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। मैंने खाकी छोड़ी है लेकिन मेरे अंदर भी खाकी बसा हुआ है। मेरे ऊपर यूनिफॉर्म नहीं है। लेकिन चमड़ी पूरी तरह खाकी बन चुकी है।
मीडिया ने पूछा कि आपने खाकी छोड़ी है क्या आने वाले भविष्य में खादी पहनेंगे ? उन्होंने कहा कि अभी मैं युवाओं से मिलने के लिए निकला हूं। पहले घूम-घूम कर उनसे मिलूंगा उसके बाद ही कोई निर्णय लूंगा। हम किसी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित नहीं है। हमारी अपनी विचारधारा है।








