सुपौल- बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक उदित नारायण झा शुक्रवार को सुपौल फैमिली कोर्ट में पेश हुए. जहां उन्होंने पहली पत्नी रंजना नारायण झा द्वारा दायर मामले में जवाब दाखिल किया.
उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने 2022 में दांपत्य जीवन पुनर्स्थापना के लिए मुकदमा दर्ज कराया था. पहली पत्नी रंजना झा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह मुंबई में उदित नारायण से मिलने जाती हैं, तो उनके पीछे गुंडे लगा दिए जाते हैं.
रंजना नारायण झा ने कोर्ट से कहा कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती हैं और उम्र व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अब उनके साथ जीवन बिताने की इच्छा रखती हैं. फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश राहुल उपाध्याय ने उदित नारायण को 28 जनवरी 2025 तक जवाब दाखिल करने का अंतिम अवसर दिया था,
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उदित नारायण 28 जनवरी को कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे. आज कोर्ट द्वारा दोनों में सुलह समझौता को लेकर काउंसलिंग कराया. लेकिन उदित नारायण ने समझौता करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा वह मुकदमा लड़ना चाहते हैं.








