पलामू- पलामू में मंईयां सम्मान योजना के भौतिक सत्यापन के दौरान 584 फर्जी लाभुक पकड़े गए थे. अब मंईयां सम्मान योजना के फर्जी लाभुकों के बैंक खातों को होल्ड कर दिया गया है. उनके बैंक खातों से वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
सभी फर्जी लाभुकों के खिलाफ नोटिस जारी किया जा रहा है और वसूली की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. पूरे पलामू में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. 21 प्रखंडों में चार प्रखंड के भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट सामने आयी है, जिसमें 584 फर्जी लाभुक पकड़े गए हैं.
लाभुकों को मंईयां सम्मान योजना के बराबर अपने बैंक खातों में रुपए जमा करने होंगे. पूरे मामले में विभाग, बैंक को पत्र लिखेगा. पत्र लिखने के बाद बैंक लाभुकों के खाते से राशि को काट लेगी और उसका एक चेक तैयार कर विभाग को वापस करेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








