डेस्क- बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि वो साध्वी का जीवन जीना जारी रखेंगी.
बता दें, महाकुंभ में अपना पिंडदान कर उन्होेंने अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की थी. लेकिन उनके महामंडलेश्वर बनाए जाने पर खूब विवाद हुआ था. बाबा रामदेव से लेकर अखाड़े के ही कई संतों-लोगों ने इस पर आपत्ति जताई थी. ममता के लिए कहा गया था कि कल तक जो सांसारिक सुखों मे लिप्त थे, अचानक एक ही दिन में संत बन गए हैं और महामंडलेश्वर जैसी उपाधि ले रहे हैं.
इस विवाद को तूल मिलता देख ममता ने ये फैसला लिया है. हालांकि उन्होंने साफ किया कि वो साध्वी की तरह ही अपना जीवन जिएंगी. प्रयागराज महाकुंभ में ममता ने पूरी रीति से किन्नर अखाड़े में दीक्षा ली थी और फिर हाथों-हाथ उन्हें महामंडलेश्वर बना दिया गया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने पिंडदान किया, संगम में स्नान किया, फिर उनका पट्टाभिषेक हुआ और वो महामंडलेश्वर बना दी गईं. ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनते ही कई तरह के सवाल उठने लगे थे.








