डेस्क- एक्टर विजय के सरकार बनाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। चुनाव में 2-2 सीटें जीतने वाली VCK और IUML ने विजय की TVK पार्टी को अपना समर्थन दे दिया है। इसी के साथ TVK के पास बहुमत के लिए जरूरी 118 विधायकों की संख्या पूरी हो गई है।
आज संध्या 6 बजकर 30 मिनट पर राज्यपाल ने थलपति विजय को मिलने का समय दिया था जहां उनकी मुलाकात हो रही है.
इधर, तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में TVK के एक कार्यकर्ता ने विजय के शपथ ग्रहण में देरी से नाराज होकर आत्मदाह की कोशिश की। जानकारी के अनुसार इसक्कियप्पन (47) ने शनिवार को खुद को आग लगा ली, जिससे वह करीब 30 प्रतिशत तक झुलस गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्हें गंभीर हालत में असारिपल्लम स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता तिरुनेलवेली जिले के चेट्टिकुलम के पास एक गांव का रहने वाला है और TVK की वल्लियूर यूनियन में वॉलंटियर्स विंग के उप सचिव के पद पर कार्यरत है।
वहीं, तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर राज्यपाल की भूमिका पर उठ रहे सवालों के बीच BJP नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने कहा कि राज्यपाल पूरी तरह संवैधानिक तरीके से काम कर रहे हैं।चेन्नई में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राज्यपाल पर लगाए जा रहे आरोपों की कड़ी निंदा की।
तमिलिसाई सौंदरराजन ने कहा- राज्यपाल की कार्रवाई राजनीतिक नहीं बल्कि पूरी तरह संवैधानिक है। क्योंकि राज्यपाल ने विजय को समझाया है कि स्थिर सरकार के लिए आवश्यक संख्या होना जरूरी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








