डेस्क- मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध और वैश्विक तेल संकट के कारण देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी उछाल की आशंका गहराने लगी है। इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से एक बड़ी और अहम अपील की है।
विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने और देश की अर्थव्यवस्था को बाहरी झटकों से सुरक्षित रखने के लिए पीएम मोदी ने लोगों से ‘वर्क फ्रॉम होम’ की व्यवस्था को फिर से अपनाने, ईंधन की खपत कम करने और यहां तक कि एक साल तक शादियों में सोना न खरीदने का आग्रह किया है।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने नागरिकों से गैर-जरूरी खर्चों पर पुनर्विचार करने की अपील की। वैश्विक ऊर्जा लागत बढ़ने के कारण देश पर पड़ रहे भारी आर्थिक दबाव का हवाला देते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा, “मैं लोगों से अपील करूंगा कि वे एक साल तक शादियों के लिए सोना न खरीदें।”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, भारत दुनिया में सोने की खपत करने वाले सबसे बड़े देशों में से एक है, लेकिन हमारे यहां सोने का उत्पादन न के बराबर होता है। जब हम विदेशों से सोना मंगाते हैं, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसका पेमेंट रुपये में नहीं, बल्कि अमेरिकी डॉलर में करना पड़ता है।
अगर देश के लोग कुछ समय के लिए सोना खरीदना कम कर दें, तो सरकार को विदेशों से कम सोना मंगाना पड़ेगा। इससे देश का बहुमूल्य ‘विदेशी मुद्रा भंडार’ बचेगा।
सोने का आयात घटाकर जो डॉलर बचेंगे, उनका इस्तेमाल सरकार कच्चे तेल जैसी अनिवार्य चीजों का पेमेंट करने के लिए कर पाएगी। इससे देश में ईंधन का संकट नहीं आएगा और आम जनता पर टैक्स का बोझ भी नहीं बढ़ाना पड़ेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








