यूपी- महाकुंभ में और प्रयागराज जाने वाले रास्तों पर भारी भीड़ है. सड़क से लेकर ट्रेन तक भक्तों का रेला है. हालत ये है कि दूसरे शहरों से भी भारी भीड़ लगातार आ रही है. यूपी के कई शहरों से लेकर मध्य प्रदेश तक लोगों की भारी भीड़ स्टेशनों पर जमा है.
सड़क मार्ग के हालात ये है कि प्रयागराज शहर से लेकर वाराणसी, मिर्जापुर, लखनऊ और रीवा हाइवे समेत 7 एंट्री पॉइंट्स पर रविवार को 20 किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी है.
प्रयागराज व आसपास के जिलों में ट्रैफिक जाम के बिगड़ते हालात को देखते हुए अब एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश को महाकुंभ में भेजा जा रहा है. विशेष विमान से एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश को प्रयागराज जाने का आदेश दिया गया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मध्य प्रदेश के कटनी में जाम को देखते हुए अन्य जिलों से कटनी होकर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों को कटनी पुलिस रोक रही है. राष्ट्रीय राज मार्ग पर कटनी पुलिस यात्रियों से वापस घर लौट जाने की अपील कर रही है. कटनी के यातायात सूबेदार राहुल पांडे राजमार्ग पर गाड़ियों को रोककर माइक पर लोगों से महाकुंभ न जाकर कहीं और घूमने या वापस घर लौट जाने के लिए कह रहे हैं.
इधर, दिल्ली हावड़ा रेल रूट के सर्वाधिक व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में शुमार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर श्रद्धालुओं की भारी उमड़ी है. श्रद्धालुओं के साथ-साथ-साथ आम लोगों को भी ट्रेन में सवार होने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.
पीछे से ट्रेनों में आ रही भीड़ की वजह से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर ट्रेनों में सवार होना लोगों के लिए काफी मुश्किल हो गया है. एक तरफ ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ को लेकर श्रद्धालु परेशान है तो वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज से वापस लौट रहे यात्री महाकुंभ में बदइंतजामी का आरोप भी लगा रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इन श्रद्धालुओं का कहना है कि मेले में भीड़ को कंट्रोल करने की सारी कवायद फेल हो चुकी है. लोगों को 30-30 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है. आलम यह है कि रिजर्वेशन होने के बावजूद भी ट्रेनों में भारी भीड़ की वजह से पैसेंजर चढ़ नहीं पा रहे हैं.








