डेस्क- दिल्ली चुनाव के नतीजों पर अरविंद केजरीवाल के कई पुराने साथियों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. इनमें हिंदी के मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास भी शामिल हैं.उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बीतचीत की.
उन्होंने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुझ पर राम और कृष्ण की कृपा हुई कि मैं इस सर्कस से बाहर आ पाया.
अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना उन पर टिप्पणी करते हुए कुमार विश्वास ने कहा- ‘मुझे उस आदमी से कोई सहानुभूति नहीं है जिसने अपनी व्यक्तिगत महत्वकांक्षा के लिए अन्ना आंदोलन से निकले लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल दिया. दिल्ली अब उससे आजाद है. उसने AAP कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं के लिए किया. आज न्याय मिल गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कुमार विश्वास ने आगे कहा, जब हमें मनीष सिसोदिया के जंगपुरा से हारने की खबर मिली तो मेरी अराजनीतिक पत्नी रो पड़ीं. क्योंकि मनीष ने उसी से कहा था कि अभी तो है ताकत. मेरी पत्नी ने जवाब में कहा था कि भइया ताकत सदैव तो नहीं रहती. मैं उन्हें गीता भेजूंगा.’
वहीं, कुमार विश्वास ने भारतीय जनता पार्टी को जीत की बधाई दी. कुमार विश्वास ने कहा- मैं उम्मीद करता हूं बीजेपी दिल्ली के मतदाताओं की आशा और अपेक्षा पर खरी उतरेगी और उनकी आकांक्षाओं की प्रतिपूर्ति करेगी.








