पटना- राज्यसभा में शुक्रवार को बिहार के दरभंगा हवाई अड्डे का नाम बदलने की मांग की गई है। जनता दल यूनाइटेड के सांसद संजय झा ने शून्यकाल के दौरान दरभंगा एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग की है। सांसद संजय झा ने दरभंगा एयरपोर्ट का नाम बदलकर मध्य काल के प्रसिद्ध मैथिल कवि विद्यापति के नाम पर किए जाने की मांग की है।
राज्यसभा में जदयू के सांसद संजय झा ने कहा कि विद्यापति का भारतीय साहित्य और भक्ति परंपरा में काफी महत्वपूर्ण योगदान है। मिथिला क्षेत्र के लोगों के दिलों में उनका अमिट स्थान है। सांसद संजय झा ने सरकार से अनुरोध करते हुए कहा कि कवि कोकिल विद्यापति की स्थाई धरोहर को सम्मानित करते हुए दरभंगा हवाईअड्डे का नाम विद्यापति के नाम पर किया जाए।
राज्यसभा में संजय झा ने बताया है कि मार्च 2021 में बिहार विधानसभा और विधान परिषद ने दरभंगा एयरपोर्ट का नाम विद्यापति के नाम पर किए जाने को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया था। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी तत्कालीन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर ये मांग उठाई थी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








