जम्मू- जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान से सीमा पार करके भारत में घुसने की कोशिश कर रहे 7 घुसपैठियों को मौके पर ढेर कर दिया गया है। भारतीय सेना ने घुसपैठियों को देखते ही गोली मार दी। इन घुसपैठियों में पाकिस्तान के बॉर्डर एक्शन टीम के आतंकी भी शामिल थे। सभी सातों आतंकियों की मौके पर ही मौत हो गई है।
खबरों की मानें तो 7 आतंकी नापाक मंसूबों के साथ सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे। लाइन ऑफ कंट्रोल पर सातों घुसपैठियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया। इनमें ज्यादातर घुसपैठिए पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम का हिस्सा थे। सुरक्षाबलों ने सातों आतंकियों को मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया।
यह घटना पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घुसपैठियों में 2-3 पाकिस्तानी आर्मी के जवान भी मौजूद थे। 4-5 फरवरी की रात सभी ने LoC से भारत में घुसने की कोशिश की। सुरक्षाबलों ने इन घुसपैठियों को धर दबोचा और फौरन ताबड़तोड़ फायरिंग करके सभी को ढेर कर दिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
यह सातों आतंकी बॉर्डर पर बनी सेना की चेक पोस्ट पर हमला करना चाहते थे। पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम पहले भी छिपकर कई हमले कर चुकी है। एक बार भी सेना के जवान इसके निशाने पर थे। खबरों की मानें तो सात घुसपैठियों में पाक सेना के जवान और आतंकी संगठन अल-बदर के आतंकी शामिल हैं।








