दिल्ली- दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले सभी 8 विधायक आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. सभी 8 विधायकों ने कल ही पार्टी से इस्तीफा दिया था.
भारतीय जनता पार्टी जॉइन करने वाले विधायकों में त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित महरौलिया, जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि, कस्तूरबा नगर से विधायक मदनलाल, पालम से विधायक भावना गौड़, महरौली से विधायक नरेश यादव, आदर्श नगर से पवन शर्मा, बिजवासन विधायक बीएस जून और मादीपुर विधायक गिरीश सोनी का नाम शामिल है.
आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले विधायकों ने अपने पत्र में कहा था कि आम आदमी पार्टी जिस ईमानदार विचारधारा पर बनी थी, उस विचारधारा से पार्टी अब पूरी तरह भटक चुकी है. आम आदमी पार्टी की यह दुर्दशा देखकर मन बहुत दुखी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले 8 विधायक टिकट नहीं मिलने से नाराज थे और दूसरी पार्टियों के संपर्क में थे. अधिकांश विधायकों ने सोशल मीडिया पर अपने त्यागपत्र शेयर किए और भ्रष्टाचार तथा अन्य मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी की आलोचना की.








