रांची- झारखंड मुक्ति मोर्चा ने निर्मला सीतारमण की ओर से संसद में पेश आम बजट 2025 पर निराशा व्यक्त की है. कहा है कि इस बजट में झारखंड को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है.
बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, ‘बजट में झारखंड के लिए कुछ भी प्रस्तावित नहीं किया गया है. पड़ोसी राज्य बिहार को कई परियोजनाएं दी गयी हैं, लेकिन झारखंड और उसके लोगों की पूरी तरह उपेक्षा की गयी है.’
झामुमो नेता ने आरोप लगाया कि झारखंड के खनिज देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, लेकिन राज्य के साथ ‘सौतेला व्यवहार’ किया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद थी कि केंद्र सरकार राज्य को 1.36 लाख करोड़ रुपए का भुगतान करेगी, लेकिन बजट में इसका कोई उल्लेख नहीं है. हम पूछना चाहते हैं कि झारखंड के प्रति ऐसा उपेक्षापूर्ण रवैया क्यों अपनाया गया.’
बता दें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया. जहां बिहार के लिए कई घोषणाएं की गई.








