डेस्क- दिल्ली विधानसभा चुनाव से 5 दिन पहले आम आदमी पार्टी के 7 मौजूदा विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सभी ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है.
बताया जा रहा है कि सभी सात विधायक टिकट काटने से नाराज थे. थोड़ी देर पहले ही नरेश यादव ने पार्टी छोड़ी थी लेकिन अब और विधायकों ने भी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.
इन विधायकों ने दिया इस्तीफा
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
त्रिलोकपुरी – रोहित मेहरौलीय
कस्तूरबा नगर- मदन लाल
जनकपुरी – राजेश ऋषि
पालम – भावना गौड़
महरौली – नरेश यादव
बिजवासन – भूपेन्द्र सिंह जून
आदर्श नगर – पवन शर्मा
उधर, विधायकों के पार्टी से इस्तीफे पर AAP विधायक ऋतुराज झा ने भाजपा पर विधायकों को लालच देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘मुझे भी पार्टी छोड़ने का लालच दिया गया था। लेकिन मैं आखिरी दम तक AAP में रहूंगा।’








