पटना- पटना के दानापुर में एक मनचले ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया है. घटना से नाराज लोगों ने आरोपी की बुरी तरह से पिटाई कर दी. जिससे युवक घायल हो गया है. युवक का इलाज जारी है.
मिली जानकारी अनुसार, दानापुर के फुलवारीशरीफ इलाके में युवक ने नाबालिग लड़की को घर में अकेली पाकर उसके साथ गलत हरकत की है। उसकी मां दूध लाने के लिए घर से बाहर निकली थी।
इसी दौरान आरोपी युवक घर में घुस गया और लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा। पहले तो लड़की ने बचने की कोशिश की लेकिन जब आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आया तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपी मनचले की जमकर पिटाई कर दी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ के चंगूल से आजाद कराया और उसे अपने साथ ले गई। बुरी तरह से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
आरोपी युवक की पहचान बाढ़ के रहने वाले रणवीर चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने बच्ची का बयान दर्ज कर लिया है और युवक के होश में आने के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








