मुजफ्फरपुर- बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में ठक्कर बापा हॉस्टल के बाहर सुबह 6 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने आठ राउंड फायरिंग की.
फायरिंग के बाद होस्टल में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले भी सरस्वती पूजा के चंदा को लेकर यूनिवर्सिटी कैंपस में जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें कई छात्र जख्मी हो गए थे. पीजी हॉस्टल और ठक्कर बापा छात्रावास के छात्र आपस में उलझ गए थे. इस दौरान जमकर हॉकी स्टिक और लात घूंसे चले थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मामले की पुलिस अभी छानबीन कर ही रही थी कि नई घटना हो गई. बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह में जब छात्र सोए हुए थे, तब हॉस्टल के बाहर फायरिंग की गयी. तीन राउंड फायरिंग की बात कही जा रही है. फायरिंग के बाद अंदर के छात्रों के बीच अफरा-तफरी मच गई.








