डेस्क- प्रयागराज में लगने वाले आगामी महाकुंभ मेले में आतंकी हमला होने को लेकर IB समेत कई एजेंसियों की रिपोर्ट है. इस रिपोर्ट के बाद मेला क्षेत्र और आसपास सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया है. इस बीच एक रुसी नागरिक की गिरफ्तारी की खबर है जो मेला क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहा था.
बताया जा रहा है कि वीजा एक्सपायर होने के बाद भी वह मेले में रुका था. उसने सेक्टर नंबर-15 स्थित श्रद्धालु कैंप में ठिकाना बनाया था. मेला पुलिस ने पूछताछ के बाद अब उसे इमीग्रेशन ब्यूरो दिल्ली को सौंप दिया गया है. मेला क्षेत्र में संदिग्ध लगने पर पुलिस कर्मियों ने जब उससे पूछताछ की तो घबराने लगा.
जानकारी पर स्थानीय खुफिया एजेंसी के अफसर भी पहुंचकर पूछताछ किये. जांच पड़ताल में रूसी नागिरक ने अपना नाम आंद्रे पॉफकॉफ और खुद को रूस का नागरिक बताया है. दस्तावेजों की पड़ताल में मालूम हुआ कि वीजा सितंबर माह में ही एक्सपायर हो चुका है. वह पिछले 15 दिनों से मेला के सेक्टर नंबर-15 में ठहरा था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








