यूपी- उत्तर प्रदेश के संभल में मंदिर मस्जिद का विवाद जारी है. इस विवाद के बीच शामली के जलालाबाद कस्बे के मनहार खेड़ा किले को लेकर राजपूत समाज के लोगों ने दावा किया है.
RLD विधायक अशरफ अली के पैतृक आवास को राजपूत समाज के लोगों ने मनहार खेड़ा किला बताकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुरातत्व विभाग को एक लेटर भेजा था. जिसके आधार पर पुरातत्व विभाग को जनपद के प्रशासन ने रिपोर्ट भेज दी है.
दरअसल, मामला जनपद शामली के कस्बा जलालाबाद का है. यहां पर राष्ट्रीय लोकदल के थानाभवन से विधायक अशरफ अली का आवास है, जो कि पूरा आवास एक किले के अंदर बना हुआ है. इस किले को लेकर अब विवाद हो गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राजपूत समाज के लोगों ने इस किले को मनहार खेड़ा किला नाम देकर दो कुछ माह पूर्व पुरातत्व विभाग व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत की थी, जिस शिकायत पर शामली प्रशासन ने रिपोर्ट लगा सरकार में पुरातत्व विभाग को भेज दी है.
शिकायतकर्ता भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जलालाबाद पहले मनहर खेड़ा था. यहां मेरे पूर्वजों का शासन रहा है. सन् 1690 में जलाल खान ने इस पर कब्जा करके मेरे पूर्वजों को दावत में जहर दे दिया था यहां पर रानियां व छोटी-छोटी बच्चियों ने जल-जौहर किया था. बूढ़े व बच्चे सब मार दिए गए थे, यह नगर महाभारत कालीन नगर है. यहां पांडवों ने अज्ञातवास में समय काटा है.
उन्होंने कहा कि मैं राजा गोपाल सिंह की 16वीं पीढ़ी का वंशज हूं, हमने प्रमाण लगाकर मुख्यमंत्री व पुरातत्व विभाग को प्रमाण सहित शिकायत की थी. इसी प्रमाण के आधार पर विभाग ने सर्वे किया है. इस रिपोर्ट के आधार पर ही सर्वे रिपोर्ट ने इसका दर्ज किया है. इसके सभी कागजात एसडीएम व डीएम साहब को दे दिए गए हैं.हम प्रतीक्षा कर रहे हैं. मुख्यमंत्री व पुरातत्व विभाग इस किले का संरक्षण करें.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








