धनबाद- धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. सोमवार की सुबह परिजन और स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई.
घटना की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित लोग आरोपी के घर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। साथ ही तोड़फोड़ की. लोगों का गुस्सा इतने से शांत नहीं हुआ तो देर रात आक्रोशित लोगों ने दुष्कर्म के आरोपी के घर में आग लगा दी.
स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस और दमकल वाहन भी पहुंची और आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक पूरा घर जलकर खाक हो चुका था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मिली जानकारी अनुसार, दिव्यांग युवती अपने घर से रविवार की रात निकली थी. वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ नहीं पता चलने पर मामले की जानकारी सरायढेला थाना की पुलिस को दी.
सोमवार सुबह दिव्यांग युवती पास के ही मंदिर के समीप बैठी मिली थी. परिजन द्वारा पूछने पर उसने इशारे में बताया कि मुंह बंद कर उसे अजित घर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है और जांच में जुट गई.








